Archived

7 बजे सुबह से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर निकाय का मतदान शुरू

7 बजे सुबह से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर निकाय का मतदान शुरू
x
मतदान केंद्रों पर DM और SP ले रहे जायजा

शेखपुरा.ललन कुमार: 21 मई को जिले के 27 वार्डों में होने वाले नगर निकाय के चुनाव को लेकर 7 बजे सुबह से ही मतदान शुरू हो गया है जो 5 बजे शाम तक जारी रहेगा। डीएम दिनेश कुमार और एसपी राजेन्द्र कुमार भील ने वार्ड नं 16 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वृद्ध मतदाता को मतदान केंद्र तक पुलिस बलों के सहयोग से पहुंचाने में डीएम ने मदद भी की। डीएम ने मतदाताओं से अपील की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह ही मतदान कर लें। निर्भीक होकर मतदाता मतदान करें जिला प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर रखा है। मतदान शुरू होते ही पदाधिकारी भी गश्ती करते नजर आ रहे हैं।











मतदान केंद्रों के आस पास किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के फोन नं 06341 225110/223333/224066 पर कोई भी दे सकता है।


वही एसपी आर.के.भील ने कहा कि नगर परिषद के चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए 280 पुलिस बलों की तैनाती की गई है। 33 गश्तीदल,53 स्टैटिक दल, सुरक्षित मतदान दल 6 लगाए गए हैं। कुल संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 53 हैं। इसमें 51 अतिसंवेदनशील और 2 संवेदनशील है। एक चलंत मतदान केंद्र भी हैं। 2 सुपर जोन में बांट कर निगरानी की जा रही है। कुल जोन 4 बनाये गए हैं। आपको बताते चलें कि 27 वार्डों के लिए 53 मतदान केंद्रों पर कुल 47000 मतदाता अपने मतदान का आज प्रयोग करेंगे इसमें पुरुष मतदाता 25249 और महिला मतदाता 21976 है।










बताया गया कि जवाहर नवोदय विद्यालय के बहुउद्देशीय भवन को वज्रगृह बनाया गया है।23 मई को 8:00 बजे सुबह से मतगणना शुरू हो जाएगी। निर्वाचक प्रेक्षक के रूप मे जमुई के ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरशद आलम को तैनात किया गया है।

Next Story