Archived

शेखपुरा में प्याज खरीद का बकाया पैसा मांगने पर मिली मौत की सजा

शेखपुरा में प्याज खरीद का बकाया पैसा मांगने पर मिली मौत की सजा
x

शेखपुरा.ललन कुमार: बिहार के शेखपुरा जिला में कोरमा थाना क्षेत्र के डीह कुसुम्भा गांव में थोक प्याज खरीद का बकाया राशि मांगने पर एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जाता है कि डीह कुसुम्भा गांव निवासी बिहारी महतो प्याज का कारोबार किया करता था। वह गांव के ही कई लोगों से प्याज की खरीद करता था। लेकिन किसी को प्याज खरीद की राशि निर्धारित समय पर चुकता नहीं कर सका। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई। फिर भी बिहारी महतो समय पर बकाया राशि चुकता नहीं कर सक।


इस बार बिहारी महतो ने अपने खेत मे प्याज की खेती की थी। प्याज उपज को खेत से गाड़ी पर ढो कर अपना घर बिहारी महतो ले जा रहा था। इसी बीच जिसका जिसका रुपया बिहारी के पास बकाया था वह प्याज से लदे गाड़ी के पास पहुंच गया और बकाया राशि के बदले प्याज ही मांगने लगा। इसी बीच दोनों पक्षो में कहा सुनी हुई। फिर दोनों पक्षों में जमकर मार पीट होने लगी। बिहारी को लोहे के रड व लाठी से विपक्ष के लोगों ने जमकर मार पीट किया, जिसमें बिहारी को सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसी बीच बिहारी के बेटे भी पिता के बचाव को आया तो उसे भी गंभीर रूप से पिटाई की गई। वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।


ग्रामीणों के सहयोग से ईलाज के लिए डॉक्टर मृगेंद्र प्रसाद सिंह के पास लाया गया। हालत गंभीर रहने के चलते बिहारी और उसके बेटे को पटना रेफर कर दिया गया। पटना जाने के क्रम में रास्ते मे ही बिहारी महतो की मौत हो गयी। इस बाबत कोरमा थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में बिहारी की मौत हो गयी है। प्याज के पैसे के बकाया राशि को लेकर घटना घटी है। महेश महतो ,तुलसी महतो समेत अन्य से बिहारी प्याज का कारोबार किया करता था। दोनों पक्षो से इस घटना में घायल हुए है। दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story