Archived

महात्मा गांधी को लेकर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान, बताया 'चतुर बनिया'

Kamlesh Kapar
10 Jun 2017 5:18 AM GMT
महात्मा गांधी को लेकर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान, बताया चतुर बनिया
x
Amit Shah give big statement about Mahatma Gandhi
रायपुर: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान रायपुर में कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी की न ही कोई नीति है न ही कोई विचारधारा है। शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य राज्य विधानसभा चुनाव में 65 सीटें जीतने का है। साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वो दूरदर्शी होने के साथ, बहुत चतुर बनिया था, उन्हें मालूम था कि आगे क्या होने वाला है, उन्होंने आजादी के बाद कहा था, कांग्रेस को बिखेर देना चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि महात्मा गांधी ने कांग्रेस को खत्म करने का काम नहीं किया, लेकिन अब कुछ लोग उसको बिखेरने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा इसीलिए महात्मा गांधी ने कहा था कि क्योंकि कांग्रेस की कोई विचारधारा ही नहीं है, देश चलाने के, सरकार चलाने के कोई सिद्धांत ही नहीं थे। राजधानी के मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में शाह ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है, इसीलिए एक साधारण चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री है और एक सामान्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष। भाजपा (जनसंघ) का उदय राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर हुआ है। यही वजह है कि हमारे लिए देश सर्वोपरि है।

अमित शाह तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। चुनाव के तैयारियां का जायजा लेने पहुंचे शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्ष 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर ध्यान केंद्रित करें और करीब 65 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का रोडमैप तैयार करें। नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस संकल्प को पूरा करने के लिए बैठक में उपस्थित सभी कार्यकताओं और पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है।
Next Story