Archived

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 जवान घायल, 3 की हालत गंभीर

Kamlesh Kapar
24 Jun 2017 10:33 AM GMT
सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 जवान घायल, 3 की हालत गंभीर
x
सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़। मुठभेड़ में अर्धसैनिक बल के 5 जवान घायल हो गए।
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बार फिर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में अर्धसैनिक बल के 5 जवान घायल हो गए। घायल जवानों में 3 की हालत गंभीर है। मुठभेड़ सुकमा के चिंतागुफा इलाके के टुंडामरका के जंगलों में हुई है। मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही राहत कार्य के लिए हेलिकॉप्टर को रवाना किया गया। पांचों घायल जवानों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

हालांकि मुठभेड़ से संबंधित अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले भी कई बार नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों के जवानों को निशाना बनाने के मामले सामने आए हैं। इस मुठभेड़ से पहले, स्पेशल टास्क फोर्स और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम ने नरायणपुर जिले के अबूझमाढ़ इलाके में एक मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों को ढेर किया था।

बता दें कि इसी साल अप्रैल महीने में सुकमा में ही नक्सलियों के घात लगाकर किए गए हमले में CRPF के 25 जवान शहीद हुए थे, जबकि 6 जवान घायल हुए थे। इसके बाद से सुरक्षा बलों के अभियानों में कई नक्सली मारे गए या फिर सरेंडर के लिए मजबूर हुए।
Next Story