Archived

मोदी सरकार में शामिल ये मंत्री हर साल खेत में हल चलाकर खुद बोते है बीज, सवाल पूछने पर दिया ये जबाब

Kamlesh Kapar
15 Jun 2017 7:26 AM GMT
मोदी सरकार में शामिल ये मंत्री हर साल खेत में हल चलाकर खुद बोते है बीज, सवाल पूछने पर दिया ये जबाब
x
मोदी सरकार में शामिल केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार खेत में किसानी करने पहुंचे
रायपुर: मोदी सरकार में दर्जा प्राप्त केंद्रीय मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर कोई भी उनकी सादगी का मुरीद हो जाएगा। जशपुर जिले में स्थित अपने गृह ग्राम भगोरा के अपने खेत में वह किसानी करने पहुंचे। इसमें वे अपने खोतों में हल चलाते और बीजा रोपड़ करते हुए देखे जा रहे हैं। शुभ मुहूर्त पर हल चलाने के पश्चात धान का 'बीज रोपण' की शुरुआत किया। यह तस्वीर आज सुबह की है।

वही इस फोटो को कुछ लोग पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं तो कुछ नंद कुमार की तारीफ कर रहे हैं। नंद कुमार सरगुजा से सांसद और दो बार राज्य सभा अध्यक्ष रह चुके अपने खेतों में हर साल बीजा रोपड़ खुद ही करते हैं। सरगुजा से सांसद और दो बार राज्य सभा अध्यक्ष रह चुके साय अपने खेतों में हर साल बीजा रोपड़ खुद ही करते हैं। इसके पीछे उनका तर्क है कि ये उनका पैत्रिक काम है। वे चाहे कुछ भी बन जाएं, लेकिन हैं तो वे किसान ही।

इसके अलावा वे अविभाजित मध्यप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधान सभा में प्रथम नेता प्रतिपक्ष तथा छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में उल्लेखनीय भूमिका निभा चुके हैं । वे लोक सभा और राज्य सभा के संसदीय समितियों में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सदस्य भी रहे हैं।
Next Story