Archived

कांग्रेस MLA पर महिला से रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, हुई गिरफ्तारी

Special Coverage News
22 July 2017 12:32 PM GMT
कांग्रेस MLA पर महिला से रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, हुई गिरफ्तारी
x
कांग्रेस विधायक को रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
केरल: एक कांग्रेस विधायक को रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस विधायक एम विंसेंट पर महिला से कथित बलात्कार और उसे लगातार परेशान कर खुदकुशी की कोशिश के लिए मजबूर करने के आरोपों में मामला दर्ज किया था। विधायक से पुलिस ने 5 घंटे पूछताछ भी की।
गुरुवार को पुलिस ने कोवलम विधानसभा क्षेत्र से विधायक एम विंसेंट के खिलाफ बलात्कार, खुदकुशी के लिए उकसाने और पीछा करने का मामला दर्ज किया था। इस महिला ने पिछले हफ्ते बलरामपुरम इलाके में खुदकुशी की कोशिश की थी। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने मामले की 'पारदर्शी' और 'निष्पक्ष' जांच कराने की मांग की है। विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि पुलिस ने विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन को पत्र लिखकर उन्हें बताया है कि विंसेट के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था।
मामले में विधायक का नाम सामने आने के बाद कोलाम सिटी पुलिस कमिशनर ने एस अजीता बेगम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जिसके बाद उन्होंने अस्पातल में जाकर पीड़ित महिला से बातचीत कर उनका बयान दर्ज किया है। पुलिस के हाथ एक फोन रिकॉर्डिंग भी लगी है। महिला के पति ने भी विधायक पर आरोप लगाया है कि वो बार-बार फोन कर परेशान करते थे। वहीं विनसेंट ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की जा रही है। उन्होंने मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।
Next Story