Archived

दिल्ली में नहीं थम रहा चोटी काटने का सिलसिला, अब तक 10 से ज्यादा महिलाओं की कटी चोटी

Special Coverage News
3 Aug 2017 12:02 PM GMT
दिल्ली में नहीं थम रहा चोटी काटने का सिलसिला, अब तक 10 से ज्यादा महिलाओं की कटी चोटी
x
चोटी कटने की ये गुत्थी सुलझ रही है। इस सबके बीच राजधानी दिल्ली में अबतक 10 से ज्याद महिलाओं की चोटी कट चुकी है...
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर महिलाओं की चोटी कटने से हड़कंप मचा हुआ है। ना तो लोगों को कुछ समझ में आ रहा है और ना ही चोटी कटने की ये गुत्थी सुलझ रही है। इस सबके बीच राजधानी दिल्ली में अबतक 10 से ज्याद महिलाओं की चोटी कट चुकी है।
ताजा मामला यहां के मायापुरी इलाके का है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों के बाल कटने से लोग सकते में हैं। गुरुवार तड़के तीन बजे तब हुई, जब घर में पूरा परिवार सो रहा था, तभी सभी के बाल कट गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक BSES में काम करनेवाले एक शख्स, उनकी पत्नी और चार बेटियां घर की तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। अचानक तीन बजे बच्चियां उठीं, तो उन्हें अपने बाल कटे होने का अहसास हुआ। इसके बाद वे रोने लगीं। सारे लोग जगे, तो देखा कि मां व तीन बेटियों के बाल कटे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटे बाल को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी है।
Next Story