Archived

नई दिल्ली: 10वीं की छात्रा ने स्कूल में बच्चे को दिया जन्म, हॉस्पिटल में भर्ती

Special Coverage News
22 July 2017 10:29 AM GMT
नई दिल्ली: 10वीं की छात्रा ने स्कूल में बच्चे को दिया जन्म, हॉस्पिटल में भर्ती
x
10वीं की छात्रा ने स्कूल में ही एक बच्ची को जन्म दिया है। घटना दिल्ली के मलिकपुर इलाके के एक सरकारी स्कूल की है।
नई दिल्ली: एक 10वीं की छात्रा ने स्कूल में ही एक बच्ची को जन्म दिया है। घटना दिल्ली के मलिकपुर इलाके के एक सरकारी स्कूल की है। पता चला कि वह रेप की शिकार हो रही थी। पड़ोस में रहने वाला 51 साल का ऑटो चालक उसका रेप कर रहा था। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। लड़की ने 20 जुलाई को बच्ची को जन्म दिया था। उस रोज लड़की का कंपार्टमेंट का एग्जाम था। पुलिस की पकड़ में आया ऑटो ड्राइवर अब्दुल गफ्फार है। उसकी फैमिली बिहार में है। दिल्ली में वो किराए पर अकेला रहता है।
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वह किशोरी का 4-5 बार यौन शोषण कर चुका था। उसे अपने जाल में फंसाए रखने के लिए रुपयों का लालच देता था। आरोपी लड़की को कभी 500 तो कभी 800 रुपये देता था, ताकि वह किसी को इस बारे में न बता सके। लड़की को शुरू में अपने प्रेग्नेंट होने का पता नहीं चला। जब पेट फूलने लगा तो आरोपी ने उसे बच्चा गिराने की दवा खिला दी, जिसके असर से उसे स्कूल में प्री-मेच्योर डिलीवरी (26 सप्ताह) हो गई।

पुलिस के अनुसार, सबसे हैरानी की बात यह कि बच्ची के परिजनों को भी उसके प्रग्नेंट होने का अंदाजा नहीं लगा। उन्हें लग रहा था कि किसी बीमारी या गैस की वजह से किशोरी का पेट फूल रहा है। स्कूल से उसकी डिलीवरी की खबर मिली तो वह भी दंग रह गए। नाबालिग मां और नवजात शिशु एक सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।
Next Story