Archived

केजरीवाल को लगा झटका, आम आदमी पार्टी के विधायक ने ज्वाइन की BJP

Kamlesh Kapar
27 March 2017 7:08 AM GMT
केजरीवाल को लगा झटका, आम आदमी पार्टी के विधायक ने ज्वाइन की BJP
x
नई दिल्ली : MCD चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है, बवाना से AAP सांसद वेद प्रकाश ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बीजेपी दफ्तर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेद प्रकाश ने कहा कि मैं मोदी जी की नीतियों को देखते हुए बीजेपी में आया हूं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से लोगों को बहुत उम्मीदे थीं लेकिन AAP उन उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाई।


बता दें कि आम आदमी पार्टी में ‌शामिल होने से पहले वेद प्रकाश BJP में ही थे। वेद प्रकाश ने कहा, केजरीवाल जी को लोगों ने घेर लिया है उन्हें यह पता ही क्या चल रहा है। वो सिर्फ यह देखते हैं कि मोदी पर कैसे हमला बोला जाए। वेद प्रकाश ने 2015 के विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने ये भी कहा क‌ि वो भाजपा में कोई पोस्ट नहीं लेंगे, वो मोहमाया छोड़कर भाजपा में आए हैं।
Next Story