Archived

AAP विधायक पर दूसरी बार लगा छेड़खानी का आरोप, संगम विहार थाने में शिकायत दर्ज

Special Coverage News PBL
21 July 2017 6:19 AM GMT
AAP विधायक पर दूसरी बार लगा छेड़खानी का आरोप, संगम विहार थाने में शिकायत दर्ज
x
दिल्ली में AAP के लिए एक और मुसीबत खड़ी हो गई है। देवली से आप विधायक प्रकाश जारवाल पर एक महिला ने छेड़खानी और धमकी देने का आरोप लगाया है।
नई दिल्ली: दिल्ली में AAP के लिए एक और मुसीबत खड़ी हो गई है। देवली से आप विधायक प्रकाश जारवाल पर एक महिला ने छेड़खानी और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने जारवाल के खिलाफ आरोप लगाते हुए संगम विहार थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। मामला 9 जुलाई की है।
बता दे कि महिला का आरोप है कि विधायक प्रकाश जारवाल ने घर में घुसकर उनके परिवार से बदतमीजी की और गाली दी। वही विधायक जारवाल ने महिला के आरोप को बेबुनियाद बताया है। इस आरोप को नकारते हुए प्रकाश जारवाल ने सफाई दी है कि उन पर आरोप झूठे हैं और महिला बीजेपी की कार्यकर्ता है।
विधायक और पीड़ित महिला के बीच अप्रैल में हुए MCD चुनाव के दौरान भी झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत तक दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विधायक प्रकाश जारवाल पर तीन महीने पहले भी एक महिला से छेड़खानी का केस दर्ज हो चुका है।
Next Story