Archived

अजय माकन पर महिला कार्यकर्ता ने शोषण और धमकाने का लगाया आरोप, FIR दर्ज

Kamlesh Kapar
14 April 2017 12:31 PM GMT
अजय माकन पर महिला कार्यकर्ता ने शोषण और धमकाने का लगाया आरोप, FIR दर्ज
x
नई दिल्ली : MCD चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन समेत पार्टी के कुछ सीनियर नेताओं पर शोषण करने का आरोप लगाया है। बता दे की जिस महिला ने यह आरोप लगाया है वह कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रचना सचदेवा हैं। सचदेवा ने दावा किया है कि कांग्रेस के सीनियर नेता उन्हें धमकी दे रहे है कि वह टिकट बांटने में हो रही गड़बड़ियों के बारे में किसी को कुछ ना कहें।

रचना सचदेवा ने माकन के अलावा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा ओझा और पार्टी नेता नीता डिसूजा पर मानसिक शोषण और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया है। सचदेवा ने कहा कि उन्होंने MCD चुनाव के लिए बांटी जा रही टिकट में हो रही गड़बड़ियों के बारे में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बता दिया था। इसपर माकन और बाकी नेता सचदेवा से माफी मांगने को कह रहे थे लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बता दे कि इससे पहले कांग्रेस के सीनियर नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थय मंत्री ए के वालिया ने भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पर ऐसे ही आरोप लगाए थे। सचदेवा ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है।
Next Story