Archived

बीजेपी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हुए बीजेपी में शामिल

Vikas Kumar
3 April 2017 7:44 AM GMT
बीजेपी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हुए बीजेपी में शामिल
x
नई दिल्ली : दिल्ली में 23 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम चुनाव होने वाले है। एमसीडी चुनाव को लेकर सभी पार्टीयां चुनावी तैयारी और उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में एक बड़ी खबर आ रही है बीजेपी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के पूर्व नेता अमरीश सिंह गौतम बीजेपी में शामिल हो गए है। एमसीडी चुनाव में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व नेता अमरीश सिंह गौतम ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए आज बीजेपी में शामिल हो गए।

बता दें आज कांग्रेस को दो बड़ा झटका लगा है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री डॉ. एके वालिया ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। दिल्ली नगर निगम चुनाव में इसे कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
Next Story