Archived

केजरीवाल को बड़ा झटका, 'आप' विधायक कमांडो सुरेन्द्र सिंह को कोर्ट ने भेजा जेल

Special Coverage News
5 Aug 2017 9:15 AM GMT
केजरीवाल को बड़ा झटका, आप विधायक कमांडो सुरेन्द्र सिंह को कोर्ट ने भेजा जेल
x
Big setback for Kejriwal, AAP Delhi Cantt MLA Surender Singh arrested
नई दिल्ली : दिल्ली की केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैंट के आम आदमी पार्टी विधयाक कमांडो सुरेन्द्र सिंह को पटियाला हाउस कोर्ट ने हिरासत में लेकर जेल भेजा। सुरेंद्र सिंह के खिलाफ 2014 में सावर्जनिक सम्पति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ था।
पिछली कुछ तारीखों से अदालत के निर्देश के बावजूद कमांडो सुरेंद्र सिंह कोर्ट में पेश नही हो रहे थे। कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक सुरेन्द्र कमांडो को हिरासत में लेकर 17 अगस्त तक जेल भेज दिया।

Image Title


आम आदमी पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह पर ड्यूटी पर मौजूद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के एक कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप है। उन पर हॉकरों द्वारा अवैध कब्जा किए गए फुटपाथ को खाली कराते समय NDMC के एक कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप है।

NDMC कर्मचारी पर 5 अगस्त 2015 को किए गए हमले के कुछ घंटे बाद अनुसूचित जाति व जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दिल्ली कैंट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र पर मामला दर्ज किया गया था।
Next Story