Archived

लड़के ने किया शादी से इंकार तो गर्लफ्रैंड ने बाथरूम में बुलाकर काट डाला प्राइवेट पार्ट!

लड़के ने किया शादी से इंकार तो गर्लफ्रैंड ने बाथरूम में बुलाकर काट डाला प्राइवेट पार्ट!
x
Boy refused to marriage, then girlfriends called in the bathroom and cut off the private part
चार साल से रिलेशनशिप में रह रहे एक लड़के ने जब उस लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया तो 22 साल की युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को घर बुलाकर उसके साथ कुछ ऐसा किया जिसकी आप और हम में से कोई सपने में कल्पना भी नहीं कर सकता है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रवि और उसकी गर्लफ्रेंड चार साल से रिलेशनशिप में थे और लड़की को लगता था कि लड़का उससे 4 साल के रिश्ते के बाद शादी कर लेगा पर ऐसा नहीं हुआ। रवि को रात में उसकी गर्लफ्रेंड के परिजनों ने घर पर बुलाया और शादी की बात शुरू हो गई। रवि ने शादी से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उसका परिवार इस शादी के खिलाफ है।
मामला दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके का है। जहा एक लड़के का निजी अंग को चाकू से काट दिया गया और ऐसा उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड ने किया बुरी तरह से जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने युवक का ऑपरेशन कर अंग को जोड़ने का प्रयास किया है। घटना के बाद से आरोपी युवती अपने परिवार के साथ फरार है। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लड़की रवि को अपने बाथरूम में ले गई और वहां उसके कपड़े उतार कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। एक वरिष्ठ पुलिस अफसर के अनुसार, जब रवि ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो उसकी गर्लफ्रेंड ने गुस्से में आकर रसोई में काम आने वाले चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया।
पीड़ित के मुताबिक इस दौरान युवती के परिवार वाले मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि युवती की भाभी पीड़ित को सबक सिखाने की बात कहकर युवती को उकसा रही थी। जख्मी होने के बाद पीड़ित मदद के लिए घर से बाहर भागा। लोगों ने उसकी हालत देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी युवती अपने परिवार के साथ फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story