Archived

बरखा शुक्ला का दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, राहुल के बारे में ये क्या कह दिया!

Arun Mishra
20 April 2017 9:45 AM GMT
बरखा शुक्ला का दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, राहुल के बारे में ये क्या कह दिया!
x
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस फिर एक झटका लग गया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष बरखा सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी आलाकमान पर भी निशाना साधा है।

बरखा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अजय माकन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था और शिकायत के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं, लेकिन वो पार्टी में बनी रहेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि एमसीडी चुनावों में महिलाओं को टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में राहुल गांधी से भी बात की गई लेकिन उन्होंने भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की।


वहीं दूसरी तरफ उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि अगर वो पार्टी अध्यक्ष बने तो यह एक डिजास्टर होगा। आपको बता दें हाल ही में पार्टी की दिल्ली ईकाई के नेता और शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली कांग्रेस ईकाई के कई नेताओं नने अजय माकन के काम करने के तरीके पर सवाल उठाया है और उनसे नाराज़गी भी जाहिर की है।
Next Story