Archived

हिंदू-मुसलमान मिलकर बनाएंगे राम मंदिर, दोनों का DNA एक : गिरिराज सिंह

Kamlesh Kapar
27 March 2017 8:59 AM GMT
हिंदू-मुसलमान मिलकर बनाएंगे राम मंदिर, दोनों का DNA एक : गिरिराज सिंह
x
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह का राम मंदिर पर फिर एक बयान आया है। उन्होंने ने एक बार फिर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदू और मुसलमानों का DNA एक है, इसलिए राम मंदिर दोनों मिलकर बनाएंगे। उन्होंने कहा धर्म अलग-अलग हैं, इबादत अलग-अलग हैं लेकिन पूर्वज एक हैं।

बता दे कि गिरिराज सिंह ने जोर देकर कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर 200 प्रतिशत बनेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि यूपी में अवैध बूचडखाने बंद हुए हैं, सरकार ने मीट खाने वालों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। सिंह ने कहा कि सौ साल से गाय का दूध पीने पर उससे प्यार नहीं हुआ लेकिन मीट खाकर हो गया। गिरिराज सिंह के इस बयान का साक्षी महाराज ने समर्थन किया है।
Next Story