Archived

भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल ने लालू का भी रिकॉर्ड तोड़ा: कपिल मिश्रा

Kamlesh Kapar
26 Jun 2017 7:27 AM GMT
भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल ने लालू का भी रिकॉर्ड तोड़ा: कपिल मिश्रा
x
इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सैकड़ों कार्यकर्ताओ के बीच AAP से निलंबित विधायक कपिल मिश्रा ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर निशाना बनाते हुए भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का आरोप लगाया।
नई दिल्ली: दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में अन्ना आंदोलन से जुड़े इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सैकड़ों कार्यकर्ताओ के बीच AAP से निलंबित विधायक कपिल मिश्रा ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर निशाना बनाते हुए भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का आरोप लगाया।
कपिल मिश्रा ने कहा केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार पर अब तक 15 से ज्यादा FIR दर्ज हो चुकी है। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के मामले में तो लालू यादव का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब वह केजरीवाल के विधानसभा नई दिल्ली में ही एक जनमत-संग्रह कराएंगे।
कपिल मिश्रा यहीं नही रुके उन्होंने केजरीवाल को डाकू खड़क सिंह तक कह डाला। उन्होंने कहा, केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन राइट टू रिकॉल करेगी। राइट टू रिकॉल के लिए जुलाई के पहले हफ्ते में होगा जनमत संघर्ष। आखिर में कपिल मिश्रा ने केजरीवाल सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला दिखाएं।
कपिल मिश्रा ने कहा, पिछले दिनों चलाए गए मिस काल अभियान में 1 लाख 25 हजार लोग जुड़े थे। अब इस समर्थन को सड़कों पर ले जाना है। केजरीवाल के भ्रष्टाचार के पर्चे दिल्ली भर में बांटेंगे और दिल्ली के हर इलाके में पदयात्रा निकालेंगे।
बीजेपी का एजेंट बताए जाने पर कपिल ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि किसी दिन केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी बीजेपी का एजेंट न बता दें।
Next Story