Archived

MCD चुनाव प्रचार ख़त्म, त्रिकोणीय मुकाबला में BJP आगे

Kamlesh Kapar
21 April 2017 12:11 PM GMT
MCD चुनाव प्रचार ख़त्म, त्रिकोणीय मुकाबला में BJP आगे
x
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और AAP के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए प्रचार आज ख़त्म हो गया। अभी तक निगम चुनावों में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला होता था। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के मैदान में रहने से यह पहला मौका है जब निगम चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने 23 अप्रैल को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस के अलावा अद्र्धसैनिक बल भी तैनात रहेंगे।

बता दे की इस बार निगम चुनावों में कुल 2537 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 13 हजार 234 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे। एक सर्वे के मुताबिक बीजेपी को सबसे आगे बताया गया है। वोट प्रतिशत की बात करें तो दिल्ली में बीजेपी को 41.9 प्रतिशत, कांग्रेस को 20 प्रतिशत, आप को 27.5 प्रतिशत और अन्य को 3.9 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
Next Story