Archived

दो लावारिस बैग में टुकड़ों में मिली लाश, लोगों में फैली दहशत, नहीं हुई पहचान

Special Coverage News
6 Aug 2017 6:15 AM GMT
दो लावारिस बैग में टुकड़ों में मिली लाश, लोगों में फैली दहशत, नहीं हुई पहचान
x

नई दिल्ली : दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में दो लावारिस बैग में टुकड़ों में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने जब बैग खोलकर देखा तो सबके होश उड़ गए। युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी।

दरअशल दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शनिवार की सुबह लोगों की नजर एक सुनसान इलाके में पड़े दो लाल रंग के बैग्स पर पड़ी। जिनके बारे में दो कूड़ा बीनने वाली लड़कियों ने लोगों को बताया। उसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि 2 बैग लावारिस पड़े थे। उनसे बदबू आ रही थी।

एक बैग में किसी आदमी का कान दिख रहा था। पुलिस ने जब बैग खोले तो वे भी हैरान रह गए। हत्या के बाद व्यक्ति की लाश को काट-काट कर बैग में भरा गया था। उसका सिर एक बैग में था तो धड़ दूसरे बैग में।

पुलिस ने जब बैग खोला तो वहां मौजूद सभी लोग युवक की लाश देखकर दंग रह गए। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इस बात की भनक लगते ही लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों बैग को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शक है कि देर रात में कोई लाश को दो बैग में डालकर कोई यहां फेंक गया है।

पुलिस जांच कर रही है। अभी उस मृत युवक की पहचान नहीं हुई है। शुरुआती जांच में मृतक की उम्र लगभग 30 साल के आसपास बताई जा रही है। हाथ पर ओम लिखा हुआ मिला है। ओम के निशान व शरीर पर मिले निशानों के जरिए अन्य तरीकों से भी पुलिस जांच में जुटी है।

Next Story