Archived

दिल्ली कांग्रेस ने नेताओं के साथ जिस तरह का बर्ताव किया वो ठीक नहीं है - संदीप दीक्षित

Vikas Kumar
3 April 2017 9:02 AM GMT
दिल्ली कांग्रेस ने नेताओं के साथ जिस तरह का बर्ताव किया वो ठीक नहीं है - संदीप दीक्षित
x
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव दिल्ली में 23 अप्रैल को होने वाले है। एमसीडी चुनाव से पहले ही कांग्रेस को दो बड़ा झटका लगा है। आज कांग्रेस को दो बड़े नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। जिसे दिल्ली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के इस्तीफे पर कांग्रेस के नेता और शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा- 'जिस तरह से दिल्ली कांग्रेस ने सीनियर नेताओं के साथ बर्ताव किया है वो बिलकुल भी ठीक नहीं हैं।'

बता दें एमसीडी चुनाव को लेकर सभी पार्टीयां चुनावी तैयारी और उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में जुटी हुई है। तो वहीं आज दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण से दुखी होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री डॉ. एके वालिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। तो वहीं दिल्ली विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व नेता अमरीश सिंह गौतम ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।
Next Story