Archived

साक्षी महाराज के खिलाफ स्वराज इंडिया ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत

साक्षी महाराज के खिलाफ स्वराज इंडिया ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत
x
Sarwaj India filed complaint against bjp mp Sakhi Maharaj
दिल्ली के डाबड़ी थाने में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के विरुद्ध स्वराज इंडिया की शिकायत। साक्षी महाराज पर अदालत का अपमान, दंगे फैलाने का प्रयास, महिलाओं का अपमान और धर्म के नाम पर वैमनस्य फैलाने का आरोप।
स्वराज इंडिया की एक महिला सदस्या ने दर्ज़ कराई है शिकायत। जाँच कर पुलिस को कार्यवाई करने का किया निवेदन। स्वराज इंडिया ने साक्षी महाराज के ख़िलाफ़ कार्यवाई करने की पहले ही की थी माँग।
जब सारी पार्टियों ने डेरा वाले गुरमीत सिंह के मामले में चुप्पी साध रखी थी, तब से ही स्वराज इंडिया ने अन्याय के ख़िलाफ़ स्पष्ट आवाज़ उठाई है। गुरमीत सिंह के ख़िलाफ़ आये अदालत के फैसले का स्वराज इंडिया के अलावा किसी भी अन्य पार्टी ने आधिकारिक तौर पर स्वागत नहीं किया।
इसके अलावा स्वराज इंडिया ने बलात्कार की सज़ा काट रहे गुरमीत सिंह को हरियाणा से बाहर किसी ऐसे राज्य की जेल में भेजने की माँग की है जहाँ बीजेपी या कांग्रेस की सरकार न हो।



Image Title



Next Story