Archived

दिग्विजय सिंह ने बताया इस वजह से गोवा में नहीं बनी कांग्रेस की सरकार

Kamlesh Kapar
20 April 2017 1:20 PM GMT
दिग्विजय सिंह ने बताया इस वजह से गोवा में नहीं बनी कांग्रेस की सरकार
x
नई दिल्ली : दिग्विजय सिंह ने गोवा में सरकार नहीं बना पाने का ठीकरा कांग्रेस के राज्य स्तरीय नेताओं पर फोड़ा है। वही दिग्विजय सिंह ने इन आरोपों को भी खारिज किया है कि गोवा का प्रभारी होने के बावजूद उन्होंने कांग्रेस का विधायक दल का नेता चुनने में कोई देरी की। दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व विजय सरदेसाई की पार्टी गोवा फॉर्वर्ड से गठबंधन नहीं कर पाना हमारे लिए बड़ी गलती साबित हुई।



दिग्विजय सिंह के मुताबिक राज्य के कांग्रेस नेतृत्व और विजय सरदेसाई के बीच विश्वास की कमी की वजह से ही ये गठबंधन नहीं हो पाया। अगर ऐसा होता तो आज तस्वीर दूसरी होती। बता दे कि मनोहर पर्रिकर ने संसद में दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा था कि, कांग्रेस के नेता गोवा में सैर कर रहे थे तब तक बीजेपी ने गोवा में सरकार बना ली।
Next Story