Archived

जब आधी रात में मुंह छिपाए पुडुचेरी की सड़क पर निकलीं किरण बेदी, जानें वजह

Vikas Kumar
19 Aug 2017 7:28 AM GMT
जब आधी रात में मुंह छिपाए पुडुचेरी की सड़क पर निकलीं किरण बेदी, जानें वजह
x

पुडुचेरी : पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी आधी रात को सड़क पर स्कूटर से निकलीं। इस दौरान उन्होंने स्कूटर की पिछले सीट पर गोपनीय तरीके से सवारी की। फोटो में किरण बेदी स्कूटर पर पीछे बैठी हुई हैं और दुपट्टे से अपना मुंह छिपा रखी है।

दरअशल किरण बेदी शुक्रवार आधी रात को स्कूटर से महिलाओं की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए पुडुचेरी की सड़क पर निकली। जिसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर की जिसमें वह एक स्कूटर की पिछली सीट पर दुपट्टे से अपना मुंह छिपाये बैठी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्हें लगता है कि पुडुचेरी में महिलाएं रात में भी सुरक्षित हैं लेकिन वह पुलिस को कुछ उपायों का सुझाव देगी जो सुरक्षा के लिए जरूरी है।

आपको बता दें कि पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है। 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया था। सी नारायणसामी वहां के सीएम है। वहीं मई महीने में पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने 23वीं उपराज्यपाल के तौर पर वहां कार्यभार संभाला था। तब से वहां उपराज्यपाल और राज्य सरकार के बीच तनाव चल रहा है।

Next Story