Archived

राज्यसभा चुनाव LIVE: वाघेला और समर्थकों ने BJP को दिया वोट, शाह-अहमद बूथ पर मौजूद

Special Coverage News
8 Aug 2017 6:15 AM GMT
राज्यसभा चुनाव LIVE: वाघेला और समर्थकों ने BJP को दिया वोट, शाह-अहमद बूथ पर मौजूद
x

गुजरात : गुजरात में हो रही राज्यसभा की 3 सीटों के लिए चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। गुजरात में 3 सीटों पर चार उम्मीदवार खड़े हैं। BJP की ओर से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जीत पक्की मानी जा रही है। दिलचस्प मुकाबला तीसरी सीट पर है, जिस पर सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार और कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले अहमद पटेल चुनाव लड़ रहे हैं।

जिसके लिए वोटिंग आज सुबह 9 बजे से शुरू हुई और वोटिंग शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। और चुनावों के नतीजे भी आज शाम सात बजे तक ही आ जाएंगे। वहीं पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ चुके शंकरसिंह वाघेला मतदान करने पहुंचे और उन्होंने बीजेपी के पक्ष में मतदान के बाद कहा कि मैंने अहमद पटेल को वोट नहीं दिया है। उन्होंने कहा, चुनाव हार रही कांग्रेस को वोट देने का कोई मतलब नहीं है।

वाघेला के अलावा उनके दो समर्थक विधायकों राघवजी पटेल और धर्मेंद्र जडेजा ने भी भाजपा को ही वोट दिया। दोनों विधायकों ने कांग्रेस पर बात ना सुनने का भी आरोप लगाया है। वहीं NCP के दोनों विधायक वोट देने तो पहुंचे लेकिन अभी ये साफ नहीं हो सका है कि उन्होंने अपना वोट किसे दिया है। इससे पहले एक विधायक ने भाजपा को वोट देने की बात कही थी।

गुजरात में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में BJP ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार और कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले अहमद पटेल, दोनों की साख दांव पर लगी हुई है। इस मुकाबले को चाणक्य बनाम चाणक्य कहा जा रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस अब अपने चाणक्य की राज्यसभा कुर्सी किसी भी कीमत पर बचाना चाहती है।

बीजेपी की रणनीति की बात करें तो अहमद पटेल की जीत की संभावना कम ही दिख रही है। वहीं कुछ ही महीने बाद गुजरात विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर भी ये चुनाव दोनों ही पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। बता दें राज्यसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु में रुके गुजरात कांग्रेस के सभी विधायक सोमवार सुबह वापस लौटे। सभी को आणंद के एक रिजॉर्ट में ले जाया गया। इसके बाद सभी विधायक आज वोट डालने पहुंच चुके है।

Next Story