- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
सूरत में मल्टी स्पेशिऐलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने क्यों दिया श्राप, पढ़ें- मुख्य बातें
Arun Mishra
17 April 2017 5:39 AM GMT
x
सूरत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सूरत के कतारगाम में किरण मल्टी स्पेशिऐलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। यह हॉस्पिटल पाटीदार समाज के एक ट्रस्ट से जुड़ा हुआ है जो 400 करोड़ की लागत से बना है। अस्पताल के उद्घाटन के बाद पीएम ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। इस अस्पताल की नींव मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए रखी गई थी।
पीएम मोदी के भाषण की सबसे खास बात ये थी कि मोदी ने अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद अस्पताल को श्राप भी दिया। उन्होंने कहा कि मैं अस्पताल वालों को श्राप देता हूं कि किसी को अस्पताल में आने की जरूरत ना पड़े, अगर कोई एक बार अस्पताल में आये तो दोबारा कभी ना आये।
पीएम मोदी ने कहा कि अगर वह किसी हीरे के प्रतिष्ठान या ऐसी ही किसी दूसरी चीज का उद्घाटन करते तो यही दुआ देते कि प्रतिष्ठान खूब फूले-फले। उन्होंने कहा, 'यह अस्पताल परिश्रम से बना है। पैसों से ज्यादा मूल्य पसीने का है। मैं चाहूंगा कि इस अस्पताल में किसी को आने की जरूरत न पड़े और अगर आए भी तो इतना मजबूत होकर जाए कि दोबारा न आना पड़े।'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'परिवार का एक सदस्य भी बीमार हो जाए तो परिवार मुश्किल में पड़ जाता है। भारत सरकार ने हेल्थ पॉलिसी घोषित की है। अटल जी की सरकार के बाद 15 साल बाद यह सरकार हेल्थ पॉलिसी लाई।' उन्होंने कहा, 'सबको इलाज मिलना चाहिए। दवाइयां बनाने वाली कंपनियां मनमाना कीमत वसूलती थी। हमने नियम बनाया। 700 दवाइयों के दाम तय कर दिए। कई जीवनरक्षक दवाओं को सस्ता किया।' पीएम मोदी ने कहा कि जो दवाएं पहले 1200 में मिलती थीं अब 70 रुपये में मिलती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हर व्यक्ति हृदय रोग को लेकर चिंतित रहता है। स्टेंट की कीमतों को कम करने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, 'दो महीने पहले हमने फैसला किया कि 40 हजार में जो स्टेंट बिकते थे वे 6 हजार में बिके। डेढ़ लाख के स्टेंट 20-22 हजार में बिके।' उन्होंने कहा कि डॉक्टर अब जेनरिक दवा लिखेंगे ताकि गरीबों को लाभ मिले। प्रधानमंत्री ने इंद्रधनुष टीकाकरण योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत जिन महिलाओं का टीकाकरण नहीं हुआ उनका टीकाकरण किया जा रहा है। करीब 2 करोड़ ऐसी महिलाओं का टीकाकरण इस योजना के तहत हुआ है।
मोदी अपने इस दो-दिवसीय दौरे में विकास के कार्यक्रमों की झलक दिखाने का प्रयास करेंगे ही साथ ही वह राजनीतिक समीकरणों को भी साधने की पूरी कोशिश करेंगे। इस दौरे में वह पाटीदार समाज के लोगों को साधने की पूरी कोशिश करेंगे। माना जा रहा है कि आरक्षण के मुद्दे पर गुजरात का पाटीदार समाज पीएम मोदी से नाराज चल रहा है।
Next Story