Archived

बीजेपी को हरियाणा में बड़ा झटका, इस दलित नेता ने कहा पार्टी को अलविदा

बीजेपी को हरियाणा में बड़ा झटका, इस दलित नेता ने कहा पार्टी को अलविदा
x
दलित महिला नेत्री कांता आलड़िया ने भाजपा छोड़ी,दलित महिला नेत्री कांटा आलड़िया ने भाजपा पर कई आरोप मढ़े। सीएम और पार्टी की नीतियों को आमजन विरोधी बताते हुए आलड़िया ने पार्टी को अलविदा कह दिया,आज कांता का 48 वां जन्मदिन था। अपने जन्मदिन के अवसर पर ही आलड़िया भाजपा को अलविदा कह दिया।

विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि कांता आलड़िया कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी के साथ हरियाणा में नई सियासी पारी शुरू करेंगे। पर कांता ने फिलहाल स्पष्ट नही किया कि उनकी मंशा क्या है!कांता कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी है और आईबीएसपी इंडियन बहुजन सन्देश पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रही है लोकसभा चुनावों के बाद से भाजपा में कार्यरत आलड़िया ने पार्टी को अलविदा कहकर सबको चोंका दिया।


सोसल मीडिया पर पार्टी छोड़ने से पूर्व कांता आलड़िया ने कहा
आज मैने अपने 48 वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह दिया ।क्यौंकि हर दिन गरीबों किसानों मजदूरों महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। हरियाणा सरकार मे किसी की भी सुनवाई नहीं है। अपने हको के लिए संघर्ष करने वाली जनता पर झूठे आरोप लगा कर ठहराया जा रहा है। हरियाणा सरकार मे रिश्वतखोरी चरम सीमा पर है। सुनने वाला कोई नही है ।मुख्यमंत्री अपनी मस्ती में मस्त हैं।जनता बिजली पानी न्याय के लिए तरस रही हैं।

हरियाणा पुलिस के कुछ अधिकारियों ने कानून को रखैल बना रखा है।कुछ अधिकारी वर्दी पहनकर भरष्ट नेताओं की गुलामी करते हैं और सरकारी गुण्डे की तरह जनता से व्यवहार करते हैं।मुख्यमंत्री ने सभी को खुली छूट दे रखी है पैसा कमाने के लिए कुछ भी करो ।मुख्यमंत्री के चहेते दिन रात कानून को ताक पर रखकर पैसा कमाने मे लगे है ।चारों तरफ भर्ष्टाचार चरम सीमा पर है ।पूरा हरियाणा जातिवाद आतंकवाद धर्म की आघात मे दंगों की चपेट में आ गया है।

लेकिन अब मेरी भर्ष्टाचारी नेताओं व अधिकारियों को खुली चेतावनी है। कि या तो जनता की समस्याओं का समाधान करें अन्यथा अन्जाम के लिए तैयार रहें जो भी अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करेगा उस अधिकारी को चूड़ी और चुदड़ी ओढा कर घर भेजा जाएगा और जो अधिकारी या कर्मचारी पैसा लेकर काम करेगा उस अधिकारी और दलाल का मुह काला करके शहर के बीच चौराहे पर नंगा किया जाएगा। क्यौंकि जुल्म हद से ज्यादा बढ़ चुका है अब जुल्म करने वालो को आम जनता के साथ मिलकर सबक सिखाया जाएगा।
Next Story