Archived

पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ CBI ने किया केस दर्ज, जानिए क्या है मामला

Kamlesh Kapar
6 April 2017 9:19 AM GMT
पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ CBI ने किया केस दर्ज, जानिए क्या है मामला
x
चंड़ीगढ़ : AJL नेशनल हेराल्ड प्लाट आंबटन मामले में हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ CBI ने पंचकूला में केस दर्ज किया है। हरियाणा के मनोहर लाल सरकार ने एसोसिएटड जर्नल लिमिटेड (AJL) के अखबार नेशनल हेराल्ड के लिए पंचकूला में नियमों के खिलाफ जमीन आवंटन का मामला सी बी आई को दिया था। बता दे कि हुड्डा सरकार ने 2005 में 3,360 स्‍क्‍वायर मीटर का एक प्‍लॉट पंचकूला में अलॉट किया था। इतना ही नहीं 2014 में लोकसभा चुनाव से ठीक 2 महीने पहले अगस्‍त में हुड्डा सरकार ने इस प्‍लॉट पर बनी 4 मंजिला इमारत को ऑक्‍यूपेशन सर्टिफिकेट भी जारी किया था।

HUDA के रिकॉर्ड में AJL को दिया गया प्‍लॉट 'गर्वनमेंट ऑफिस' कैटेगरी में दर्ज है। बताया गया कि AIJ ग्रुप को कांग्रेस के सीनियर नेताओं द्वारा चलाया जा रहा था। जिसमें गांधी परिवार के लोग भी शामिल थे। उस ग्रुप द्वारा ही नेशनल हेराल्ड को भी चलाया जाता था।
Next Story