Archived

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला : कोर्ट ने विकास बराला और आशीष को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Special Coverage News
10 Aug 2017 9:44 AM GMT
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला : कोर्ट ने विकास बराला और आशीष को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
x
Photo : Twitter
वर्णिका कुंडू का पीछा करने के मामले में आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को आज कोर्ट में पेश किया किया। जहां कोर्ट ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है..
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू का पीछा करने के मामले में आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को आज कोर्ट में पेश किया किया। जहां कोर्ट ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
दूसरी तरफ बराला ने पूछताछ में पीड़ित का पीछा करने की बात मान ली है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। सड़क से लेकर संसद तक में इस हाई प्रोफाइल मामले पर विरोध के बाद हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके साथी आशीष को बुधवार को अरेस्ट कर लिया गया।
बुधवार को दोनों आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने पहुंचे थे। विकास बराला के खिलाफ दर्ज मामले में अपहरण की कोशिश की दो गैरजमानती धाराएं भी जोड़ी दी गई हैं, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में घटना वाली रात के सीसीटीवी फुटेज बरामद किए थे, जिसमें विकास बराला वर्णिका की कार का पीछा करते हुए नजर आए थे।

Varnika Kundu (Photo : Anil Dayal/HT)


शुरुआत में विकास बराला को बचाने की कोशिश का आरोप झेल रही चंडीगढ़ पुलिस ने भारी दबाव के बीच दोनों के खिलाफ अपहरण की कोशिश की गैर-जमानती धाराएं जोड़ दीं। चंडीगढ़ के आईजी का कहना है कि जो 6 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, उससे पता चलता है कि वे वर्णिका की कार का पीछा कर रहे थे। अब हमारे पास इस केस से जुड़े काफ़ी सबूत हैं। वर्णिका की कार का पीछा करने की घटना सीसीटीवी में क़ैद है। विकास और उसके साथी ने गाड़ी से वर्णिका का पीछा किया था।

Next Story