Archived

छेड़छाड़ केस : बेटे की करतूत पर पहली बार बोले हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला

Special Coverage News
8 Aug 2017 10:05 AM GMT
छेड़छाड़ केस : बेटे की करतूत पर पहली बार बोले हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला
x
बराला ने कहा पुलिस किसी के दबाव में काम नहीं कर रही है। वर्णिका मेरी बेटी की तरह है...?
नई दिल्ली : हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने बेटे विकास बराला के छेड़छाड़ कांड पर पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्णिका मेरी बेटी की तरह है। बेटे पर कानून के हिसाब से कारवाई हो। बराला ने कहा पुलिस किसी के दबाव में काम नहीं कर रही है।
बराला ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता में विश्वास करती है। इस मामले में कानून अपना काम कर रही है। इस मामले में बीजेपी और उसके नेताओं संबंधित कुछ भी नहीं है।
सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को लड़की का पीछा करने और परेशान करने के आरोप में शनिवार सुबह चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि लड़की का पीछा करने के दौरान दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। हालांकि दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई है।
लड़की की शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ पुलिस ने विकास और उसके दोस्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 D (गलत इरादे से पीछा करना) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत शिकायत दर्ज की है। यह दोनों धाराएं जमानती हैं, जिसके चलते दोनों आरोपियों को उसी दिन जमानत दे दी। दूसरी ओर, मामले में चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। पहले सीसीटीवी फुटेज गायब हो गए, अब पुलिस 5 सीसीटीवी फुटेज मिलने का दावा कर रही है।
Next Story