Archived

हिमाचल प्रदेश : मंडी में भूस्खलन से दो बसें दबी, 30 की मौत, कई यात्री फंसे

Arun Mishra
13 Aug 2017 9:15 AM GMT
हिमाचल प्रदेश : मंडी में भूस्खलन से दो बसें दबी, 30 की मौत, कई यात्री फंसे
x
प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है ये नंबर 01905-226201, 202,203 हैं। इसके अलावा परिवहन निगम की ओर से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जो 01905235538 और मोबाइल नंबर 9418001051 है..

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी में बड़ा हादसा हो गया है। मंडी जिले के पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत उरला के कोटरोपी में भारी भूस्खलन से भीषण हादसा हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से निगम की एक बस एक किलोमीटर नीचे पहुंच गई। इस हादसे में अबतक तीस लोगों की मौत की आशंका है, जबकि कई लोग अब भी फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक बस मनाली से कटरा जा रही थी और दूसरी बस चंबा से मनाली जा रही थी। दोनों बसें रूकी हुई थी और पैंसेजेर चाय पीने के लिए रूके थे।

शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे ये हादसा हुआ। इस हादसे में दर्जनों लोग दबने की आशंका है। प्रशासन मौके पर तैनात है। जिला उपायुक्त दलबल सहित मौके पर पहुंचे।
प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है ये नंबर 01905-226201, 202,203 हैं। इसके अलावा परिवहन निगम की ओर से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जो 01905235538 और मोबाइल नंबर 9418001051 है।
हालांकि 4 लाशें मिलने की खबर है। एक चार मंजिला मकान भी ढेर हो गया है। मंडी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लगातार बारिश के चलते हनोगी मंदिर और इसके आस-पास चट्टानें गिर रही हैं। साथ ही NH21 पंडोह से औट तक पहाड़ी स्थानों पर भूस्खलन की संभावनाएं बनी हुई है। अतः सड़क के इस भाग में वाहन खड़े न करें तथा सावधानी से चलें। किसी भी आपातकाल की स्थिति में जिला प्रशासन या स्थानीय पुलिस थाना को तुरंत सूचित करें। आपातकाल सहायता नंबर 1077 है।
वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी भू-स्खलन से 3 लोगों की मौत हो गई है। पिथौरागढ़ के बंगापानी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की वजह से एक मकान गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। भूस्खलन से चार से पांच मकानों के दबे होने की खबर है। प्रशासन और पुलिस राहत बचाव के काम में जुटे हैं।


Next Story