Archived

भयानक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो खाई में गिरी, एक ही परिवार के छह समेत 7 लोगों की मौत

Kamlesh Kapar
26 Jun 2017 6:50 AM GMT
भयानक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो खाई में गिरी, एक ही परिवार के छह समेत 7 लोगों की मौत
x
चूड़धार से घर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए है।

शिमला: सोमवार को हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। चूड़धार से घर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और श्रद्धालुओं से भरी बोलरो खाई में गिर गई। हादसा रविवार रात 11 बजे के करीब हुआ। हादसे का शिकार हुई बोलेरो में 12 लोग सवार थे।हादसा इतना खतरनाक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। उस समय बोलेरो में सवार अधिकांश यात्री नींद में थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।


घायल हुए लोगों ने किसी तरह पुलिस को सूचित किया। आधी रात को पहुंची पुलिस ने यात्रियों को खाई से बाहर निकाला। उस समय 6 लोगों की मौत हो गई थी और एक अन्य की अस्पताल ले जाते मौत हुई। 6 यात्रियों को आईजीएमसी भेजा गया है। इस हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है।

मृतकों की पहचान 42 वर्षीय गुलाब सिंह पुत्र मोती राम, 43 वर्षीय संदी देवी पत्नी कल्याण सिंह, 30 वर्षीय सुषमा पुत्री कल्याण सिंह, 25 वर्षीय निशा पुत्री कल्याण सिंह, 27 वर्षीय रवीना पुत्री कल्याण सिंह, 22 वर्षीय कैलाश पुत्र कल्याण सिंह, 15 वर्षीय शिवानी पुत्र कवर सिंह शामिल हैं। ये सभी पांवटा के शाउड़ी गांव के निवासी हैं।

घायलों में 48 वर्षीय कल्याण पुत्र मोती राम, 15 वर्षीय साक्षी पुत्र रंजीत, 20 वर्षीय डिपंन पत्नी कपिल, 20 वर्षीय रबीना पुत्री खजाना सिंह और चालक 27 वर्षीय कपिल पुत्र कल्याण सिंह शामिल हैं।

Next Story