Archived

VIDEO: चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड, मलबे में फंसे कई गाड़ियां

Vikas Kumar
2 Sep 2017 2:02 PM GMT
VIDEO: चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड, मलबे में फंसे कई गाड़ियां
x

शिमला : हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-शिमला नैशनल हाइवे पर बसे धौली क्षेत्र में एक बड़ा लैंडस्लाइड हादसा हो गया है। खबर है की शनिवार शाम को पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर अचानक हाईवे पर आ गिरा। इस लैंडस्लाइड के चलते करीब 6 से 7 गाड़ियों के मलबे में धंसने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल अभी किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है। लेकिन हादसे में सड़क पर खड़े कई वाहन मलबे के अंदर फंस गए हैं। इस वीडियो को देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस हादसे के चलते राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है। पुलिस ने ट्रैफिक को संजौली की तरफ डाइवर्ट कर दिया है। बताया जा रहा है इलाके में तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

Next Story