- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
Arun Mishra
20 April 2017 9:34 AM GMT
x
File Photo
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने और अन्यों के खिलाफ दर्ज धन शोधन के एक मामले के संबंध में आज यहां प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। वीरभद्र सिंह लाल बत्ती लगी अपनी आधिकारिक कार से यहां करीब दोपहर 12 बजे एजेंसी के कार्यालय पहुंचे।
'हिमाचली टोपी' पहने हुए मुख्यमंत्री ने मौके पर मीडियाकर्मियों से बात नहीं की और हवा में हाथ उठाते हुए दिखे और वह देशभक्ति की कविता की कुछ पंक्तियां गाते सुने गए : ''सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में हैं, देखना है जोर कितना बाजू ए कातिल में है।'' एजेंसी ने इस मामले में सिंह के बयान रिकार्ड करने और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में जब्त और बरामद किए गए कुछ दस्तावेजों को लेकर पूछताछ करने के लिए उन्हें समन भेजा था।
मुख्यमंत्री ने गत सप्ताह एजेंसी को अपना जवाब भेजा था जिसमें उन्हें अभी तक उसके समक्ष पेश ना होने के कारण बताए थे और पेश होने के लिए एक नई तारीख मांगी जिसके बाद उन्हें आज पेश होने का समन जारी किया गया।
ईडी ने कल दिल्ली उच्च न्यायालय में ऐसा कोई भी आश्वासन देने से इनकार कर दिया था कि जब सिंह उसके समक्ष पेश होंगे तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
सीबीआई ने कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक करीब 10 करोड़ रपये की संपत्ति अर्जित करने के लिए सिंह, उनकी पत्नी और अन्यों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था जिसके बाद ईडी ने यह समन जारी किए।
एजेंसी ने पहले भी सिंह को समन भेजा था लेकिन तब उन्होंने आधिकारिक प्रतिबद्धताओं के चलते पेश होने में असमर्थता जताई थी। ने इस मामले में उनकी पत्नी प्रतिभा और बेटे विक्रमादित्य से भी पूछताछ की है।
भाषा
Next Story