Archived

हिंदू युवा वाहिनी ने प्रेमी जोड़े को घर से निकाल किया पुलिस के हवाले, धर्मपरिवर्तन का लगाया आरोप

Kamlesh Kapar
12 April 2017 6:56 AM GMT
हिंदू युवा वाहिनी ने प्रेमी जोड़े को घर से निकाल किया पुलिस के हवाले, धर्मपरिवर्तन का लगाया आरोप
x
मेरठ: हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक प्रेमी जोड़े को जबरन पुलिस थाने भेजनें का एक मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक के हिंदू लड़की से प्रेम संबंध हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को नागावार गुजरा। इसलिए उन्होंने घर में घुसकर न सिर्फ युवक के साथ बदसलूकी की बल्कि प्रेमी जोड़े को घसीटते हुए पुलिस थाने तक लेकर गए।

वही हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने धर्मपरिवर्तन के नाम पर लड़के-लड़की को पकड़ा है। उन्होंने कहा, 'पहले लड़के-लड़की से उनका धर्म पूछा गया। और फिर प्रेमी जोड़े को जबरन थाने ल जाया गया। वही पीड़ित युवक का आरोप है कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने मॉरल पुलिसिंग के नाम पर उससे बदसलूकी की।
Next Story