Archived

रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, पूर्व बीजेपी सांसद घायल

Special Coverage News
3 Aug 2016 6:50 AM GMT
रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, पूर्व बीजेपी सांसद घायल
x
बोकारो: मंगलवार को दिन के चार बजे के करीब हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस में बोकारो-चंद्रपुरा के बीच शरारती तत्वों ने जमकर पथराव किया। इतने पत्थर बरसाए गए कि खिड़की के कांच टूट गए। कई यात्रियों को पत्थर लगे। अचानक हुई इस पत्थरबाजी से कोच में मौजूद यात्रियों में भय का माहौल पैदा हो गया। ट्रेन में हंगामा होने लगा। ट्रेन में भाजपा नेता सह हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय भी थे। उन्हें भी पत्थर लगा।

उन्होंने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के सचिव को फोन से मामले की जानकारी दी। यदुनाथ पांडेय ने कहा कि कई यात्रियों को चोट लगी। इस तरह पत्थरबाजी शुरू हुई कि लगा ट्रेन पर हमला हो गया है। यात्री चिल्लाने लगे। लोग सिर नीचे कर ट्रेन के फर्श पर बैठ गए। आश्चर्य की बात है कि कोई स्कॉर्ट पार्टी नहीं थी। रेलवे की सुरक्षा पर यह बड़ा सवाल है।

यदुनाथ पांडेय रांची से धनबाद आ रहे थे। धनबाद पहुंचने पर रेलवे के डॉक्टरों ने उनकी जांच की। उनका बीपी बढ़ा हुआ मिला। पत्थर से हल्की चोट लगी। धनबाद पहुंचने पर भाजपा नेता मुकेश पांडेय ने यदुनाथ पांडेय की देखभाल की। यदुनाथपांडे ने बताया कि वे मामले की शिकायत रेल मंत्री सुरेश प्रभु और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से करेंगे।

रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर कई यात्रियों ने सवाल उठाया कहा कि वीआइपी ट्रेन का यह हाल है, तो अंदाजा लगा सकते हैं कि अन्य ट्रेनों में लोग कितने असुरक्षित हो यात्रा करते होंगे। एक सिपाही तक ट्रेन में नहीं था। कोई बड़ी घटना हो जाए, तो यात्रियों की रक्षा भगवान की करेंगे।
Next Story