- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
विधायक करतार सिंह के घर इनकम टैक्स के छापे से तिलमिलाई 'आप'
Special Coverage News
27 July 2016 12:24 PM GMT
x
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की मुश्किलें इन दिनों बढ़ती ही नजर आ रही हैं। आप के एक और विधायक मुसीबत में पड़ गए हैं। आज छतरपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर के दक्षिण दिल्ली स्थित घर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। इस छापे के बाद आम आदमी पार्टी तिलमिला सी गई है। बता दें कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के दो विधायक नरेश यादव और अमानतुल्ला के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। एक के बाद एक ट्वीट कर इसका विरोध जताया जा रहा है।
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पहले ही कहा था कि मोदी सरकार उनके पीछे पड़ी है। आज छतरपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह के फतेहपुर बेरी के फार्म हाउस पर छापा पड़ा है। बता दें कि आप विधायक पहले दिल्ली जलबोर्ड में इंजीनियर थे। वीआरएस लेकर राजनीति में आए और प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में करोड़ों कमाए। इनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दिल्ली के लोकायुक्त के पास की जा चुकी हैं।
करतार सिंह तंवर पहले बीजेपी की तरफ से पार्षद भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी के साथ आ गए और छतरपुर से विधायक चुने गए। करतार सिंह के घर पर छापे को लेकर 'आप' नेताओं ने नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है।
आप नेता आशुतोष ने PM मोदी पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया है कि आप का एक और MLA निशाने पर, आयकर विभाग ने उनके घर पर छापा मारा है, मोदी जी मुझे कब अरेस्ट कर रहे हैं? मोदी जो को दलित महिला को सुरक्षित करने का टाइम नहीं है, वो अभी आप विधायकों को जेल भेजने में व्यस्त हैं।
आप ने सवाल उठाया कि अमानतुल्लाह को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने सीडी की सच्चाई की जांच क्यों नहीं करवाई? ये भी कहा गया कि आरोप लगाने वाली महिला इस मामले में तीन-तीन बार बयान बदल चुकी है…तो फिर उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्टीट कर कहा, 'पीएम मोदी ने हमारे एक और विधायक को गिरफ्तार करवा दिया।'
वहीं आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि सुबह हो गई AAP MLA करतार तंवर का नंबर आ गया शाम तक किसका नंबर आता है देखिए। क्या एक साथ 'आप' पर इतने हमले जायज हैं?
सुबह हो गई AAP MLA करतार तँवर का न. आ गया शाम तक किसका न. आता है देखिये। क्या एक साथ "आप" पर इतने हमले जायज हैं? pic.twitter.com/U4XirBe24Z
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) 27 July 2016
पार्टी नेता दिलीप पांडे ने एक ट्वीट में कहा है कि अभी-अभी छतरपुर से विधायक करतार के आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा। मोदीजी ने इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल किया और अब आईटी (आयकर) भी, लेकिन आम आदमी पार्टी हार नहीं मानेगी, घुटने नहीं टेकेगी।
JustIn: IT raid on Chhatarpur MLA Kartar Singh Tanwar. ModiJi had unleashed CBI, ACB, DP earlier, now IT too😊 AAP wont bow down, won't bend👍
— Dilip K. Pandey (@dilipkpandey) 27 July 2016
आरोपों के जवाब में बीजेपी आप कार्यकर्ता सोनी की खुदकुशी कांड को गिना रही है और आम आदमी पार्टी को महिला विरोधी बता रही है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि आप और बीजेपी की लड़ाई जगजाहिर है। लेकिन, ये भी सच है कि बिना आग के धुआं नहीं उठता।
Special Coverage News
Next Story