- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
गौरक्षकों का अब कश्मीर में 9 साल की बच्ची पर हमला, बच्ची समेत पांच गम्भीर घायल!
रैसी: कश्मीर के रैसी जिले में गौ रक्षकों द्वारा किए गए हमले में पांच लोगों समेत एक नौ साल की लड़की भी घायल हो गई है. यह वारदात तब हुई जब एक बंजारा परिवार अपने मवेशियों को लेकर तलवाड़ा इलाके से जा रहा था. उसी दौरान गौ रक्षकों के एक समूह ने उन्हें रोका और पिटाई करने लगे.पीड़ितों का कहना है कि हमलावर उनकी बकरी, भेड़ और गाय सब ले गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि FIR दर्ज कर ली गई है और पांच हमलावरों की पहचान भी कर ली गई है. लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
घायलों में 9 साल की बच्ची सम्मी भी है जिसे कई फ्रैक्चर हुए हैं. जम्मू कश्मीर पुलिस के प्रमुख एसपी वैद ने जानकारी दी है कि 'हमने FIR दर्ज कर ली है. हमने उधमपुर रेंज के डीआईजी से बात की है. इन गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.'पीड़ित परिवार का कहना है कि यह खौफनाक हादसा वह कभी नहीं भूलेंगे.
पीड़ित नसीम बेगम ने बताया 'उन्होंने हमें बेरहमी से मारा. हम जैसे तैसे करके भागे. हमारा एक दस साल का बच्चा लापता है. पता नहीं वो जिंदा है या मर गया. उन्होंने हमारे बुजुर्गवारों को भी पीटा. वे लोग हमें मारकर नदी में हमारी लाश फेंकना चाहते थे.'भेड़ और बकरी के अलावा परिवार के पास 16 गाय थीं. बेगम ने बताया 'उन लोगों ने कुत्तों को भी नहीं छोड़ा. उन्हें भी ले गए.' बता दें कि कश्मीर में कई बंजारे परिवार हैं जो हर साल मवेशियों के साथ जम्मू के हिमालय पर्वत वाले इलाके से कश्मीर के मैदानी क्षेत्र के बीच यात्रा करते हैं.