- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
इस राज्य में रचा बीजेपी ने इतिहास, आधे से ज्यादा सीटें जीती
शिव कुमार मिश्र
18 April 2017 10:43 AM GMT
x
विधान परिषद की दो सीटों के लिए सोमवार को हुए मतदान में भाजपा व पीडीपी के उम्मीदवार को 29-29 बराबर वोट मिले। इसके बाद लाटरी निकालकर फैसला हुआ और सीट भाजपा की झोली में आई। दूसरी सीट कांग्रेस ने जीती और सत्ताधारी पीडीपी को हार का सामना करना पड़ा। दो सीटों का फैसला होने के बाद भाजपा ने छह सीटों में से तीन पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। पीडीपी, कांग्रेस व नेशनल कांफ्रेंस को एक-एक सीट से ही संतोष करना पड़ा।
चार सीटों का फैसला कुछ दिन पूर्व बिना चुनाव के ही हो गया था। अब विधान परिषद में भाजपा व पीडीपी के पास 11-11 सदस्य हो गए हैं। नए सदस्यों का कार्यकाल छह साल का होगा।
दो सीटों के लिए शाम चार बजे तक चली वोटिंग में कांग्रेस ने अपने 12, नेकां के 15 व पीडीएफ के हकीम यासीन, माकपा के मुहम्मद यूसुफ तारीगामी, निर्दलीय इंजीनियर रशीद व पवन गुप्ता का वोट लेकर पहली सीट सीधे 31 वोटों से जीत ली। पीछे बची एक सीट के लिए पीडीपी अपने 30 व भाजपा अपने 28 वोट मान रही थी।
मतदान के दौरान पीडीपी के कोटे से मंत्री न बनने के बाद सुलग रहे सैयद मुहम्मद बकीर रिजवी ने अपना वोट पीडीपी को देने के बजाए भाजपा को देकर मुकाबला 29-29 से बराबर कर दिया। इसके बाद रिटर्निग अधिकारी मुहम्मद रमजान ने लाटरी से जीत का फैसला करने का निर्णय लिया। इसमें किस्मत ने भाजपा का साथ दिया और पर्ची में विक्रम रंधावा का नाम आया और वह चुनाव जीत गए। लगातार दो साल तक विधान परिषद व राज्यसभा के चुनाव में पीडीपी को वोट देने वाले रिजवी चंद दिन पहले ही पीडीपी से नाराजगी का इजहार करते हुए गठबंधन से अलग हो गए थे।
महबूबा सहित सभी 89 विधायकों ने डाला वोट :
सुबह नौ बजे मतदान शुरू होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई। दोपहर बारह बजे तक उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा समेत 80 विधायक वोट डाल चुके थे। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दोपहर करीब डेढ़ बजे वोट डाला। इंजीनियर रशीद व पवन गुप्ता ने अंत में वोट डाला। कुल 89 वोट पड़े। इसमें 87 निर्वाचित व दो मनोनीत महिला विधायक शामिल हैं।
चुनाव आयोग को भेज नतीजे :
रिटर्निग अधिकारी मुहम्मद रमजान ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी शांतमनु की मौजूदगी में एमएलसी चुनाव के नतीजे चुनाव आयोग को भेज दिए। देर शाम रिटर्निग अधिकारी ने जागरण को बताया कि हम इंतजार कर रहे हैं, अभी तक आयोग की ओर से प्रमाणपत्र नहीं आया है।
ये बने एमएलसी :
भाजपा : पुंछ से प्रदीप शर्मा, जम्मू से विक्रम रंधावा, कश्मीर से जीएल रैना।
कांग्रेस : जम्मू से बलवीर सिंह
पीडीपी : कश्मीर से यासिर रेशी
नेकां : कश्मीर से आगा सईद महमूद
(विधान परिषद की छह सीटें 19 अप्रैल को खाली हो रही हैं। इसके बाद नवनिर्वाचित एलएलसी शपथ लेंगे।)
शिव कुमार मिश्र
Next Story