- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
जामिया मस्जिद के बाहर भीड़ ने डीएसपी को पीट पीट कर मार डाला
शिव कुमार मिश्र
23 Jun 2017 3:32 AM GMT
x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार को एक बंदूकधारी को मार गिराया गया. घटना श्रीनगर की जामिया मस्जिद के बाहर की है. सूत्रों के मुताबिक- इस शख्स ने अचानक पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए.
इसके बाद भीड़ ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई. अब पुलिस फ़ायरिंग करने वाले शख़्स की पहचान करने में जुटी है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आपस में झड़प हो गई. फायरिंग में घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इलाके में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए पुलिस बल भेजा गया है. यह घटना नोहट्टा इलाके में मस्जिद के बाहर हुई, जब लोगों का एक समूह मस्जिद से बाहर आ रहा था. लोगों ने उसे संदिग्ध पाया और उसकी पहचान जाननी चाही. दशहत में आए उस व्यक्ति ने उन पर अपनी पिस्टल से गोली चला दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने शव बरामद कर लिया है.
घटना की पूरी जानकारी मिलने पर चला पता
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित जामिया मस्जिद के बाहर गुस्साई भीड़ ने एक डीएसपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. डीएसपी द्वारा की गई कथित फायरिंग में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद भीड़ ने उन पर हमला कर दिया. इसी पिटाई से उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आपस में झड़प हो गई. फ़ायरिंग में घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक- लोगों के समूह ने उन्हें मस्जिद के बाहर तस्वीरें लेते देखा था. जब लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो कथित तौर पर फायरिंग की, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. लोगों ने उन्हें जाने नहीं दिया और मारने से पहले उन्हें निर्वस्त्र कर दिया गया. इलाके में स्थिति सामान्य करने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे. मरने वाले की पहचान की गई. वह पुलिस ऑफिसर मोहम्मद अयूब पंडित थे. जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया है कि फ़र्ज़ निभाते हुए एक और अफ़सर ने अपनी जान क़ुर्बान की. बीती रात नौहट्टा में डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला.
(इनपुट्स भाषा)
शिव कुमार मिश्र
Next Story