Archived

ऑनर किलिंग : दलित से शादी करने पर गर्भवती मुस्लिम महिला को जिंदा जलाया

Arun Mishra
6 Jun 2017 8:02 AM GMT
ऑनर किलिंग : दलित से शादी करने पर गर्भवती मुस्लिम महिला को जिंदा जलाया
x
Photo : ANI
Karnataka : A pregnant Muslim woman burnt alive for allegedly marrying a Dalit man; four people arrested
नई दिल्ली : कर्नाटक के ऑनर किलिंग का एक दर्दनाक वाकया सामने आया है। कर्नाटक के गांव में 21 साल की गर्भवती मुस्लिम लड़की को उसके घर वालों ने इसलिए जिंदा जला दिया क्योंकि उसने दलित से छुपकर शादी की थी।

घटना विजयपुरा ज़िले के एक गांव की है। 21 साल की बानू बेगम को अपने ही गांव के 24 साल के सायाबन्ना शरनप्पा कोन्नूर से प्यार हो गया।

परिजनों के विरोध से तंग आकर प्रेमी युगल ने भाग कर शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने भाकर गोवा चले गए। वहां सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में एक-दूसरे से शादी कर ली। कुछ समय बीतने के बाद दोनों वापस गांव आ गए। उस समय बानो गर्भवती हो चुकी थी। उन्हें लगा कि परिजन उन्हें अपना लेंगे, लेकिन गर्भवती होने की बात सुनकर लड़की के परिजन और भड़क उठे। दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा और मारपीट हो गई।

इसकी शिकायत लेकर दलित लड़के ने पुलिस से भी मदद मांगी लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही लड़के की मौत हो चुकी थी। आरोप है कि लड़के को कई बार चाकू मारा गया था। वहीं, मुस्लिम लड़की को ज़िंदा आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान प्रेमिका के परिजनों ने उसे चाकू से घायल कर जिंदा जला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां, उसकी बहन और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया। दो बहने फरार हैं।
Next Story