Archived

तो इस अफवाह से मंगलसूत्र के मोती पत्थरों से कूचने लगीं महिलाएं, मंत्रालय ने जारी किया नोटिस!

Special Coverage News
6 July 2017 11:13 AM GMT
तो इस अफवाह से मंगलसूत्र के मोती पत्थरों से कूचने लगीं महिलाएं, मंत्रालय ने जारी किया नोटिस!
x
बेंगलुरु : एक अफवाह से शादीशुदा महिलाओं की नींद उड़ गई। सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह पीढ़ियों की मान्यताओं को एक झटके में तोड़ सकती है। इसका ताज़ा उदाहरण कर्नाटक में देखने को मिला। सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह के कारण कर्नाटक की शादीशुदा महिलाओं ने अपने मंगलसूत्र के मोतियों को पत्थर से कूचने लगीं।
दरअशल मंगलसूत्र को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना और सुरक्षा के लिए पहनती हैं। लेकिन मंगलवार रात से कुछ महिलाएं एक मेसेज के कारण
मंगलसूत्र के मोतियों को पत्थर से कूच रही
हैं जिस मैसेज में कहा गया की मंगलसूत्र के मोती बुधवार को उनके पतियों के दुर्भाग्य का कारण बनेंगे।
कुछ ही घंटों में ये अफवाह और तेजी से फैलने लगी और सुबह होते-होते कई महिलाओं को यकीन भी हो गया कि मंगलसूत्र के मोती न सिर्फ उनके पतियों के लिए दुर्भाग्य लाएंगे, बल्कि उनकी मौत का कारण भी बन सकते हैं। जिसके बाद महिलाओं को अपने पतियों पर मौत का खतरा मंडराता महसूस होने लगा।
राज्य के 6 जिलों और आंध्र प्रदेश के कुछ जिलों में महिलाओं ने मोतियों को पत्थरों से कूच-कूचकर दुर्भाग्य दूर करने की कोशिशें शुरू कर दीं। यहीं नहीं स्थानीय टीवी चैनलों ने भी दिखाया की कैसे महिलाएं अपने गले से मंगलसूत्र निकालकर उसके मोतियों को अलग किया। साथ ही इस अफवाह से कोप्पल, चित्रदुर्ग, बेल्लारी, देवनागरी और रायचुर जिलों में हड़कंप-सा मच गया था।
जिसके बाद राज्य सरकार के महिला व बाल कल्याण विभाग ने एक नोटिस जारी करते हुए महिलाओं से अपील की कि वे इस तरह के अफवाहों पर यकीन न करें। ये सब गलत है। हालांकि अफवाह के स्रोत का पता नहीं चल सका लेकिन अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए है।
साथ ही विभाग ने सभी जिलों के डीसीपी से हालात पर नियंत्रण स्थापित करने और लोगों को जागरूक करने की भी अपील की है ताकि लोग अपना ही नुकसान ना करें।
Next Story