Archived

कर्नाटक: येदियुरप्पा ने दी सिद्धारमैया को धमकी, कहा- संघ के नेता को किया गिरफ्तार तो जल उठेगा पूरा राज्य

Special Coverage News
14 July 2017 8:39 AM GMT
कर्नाटक: येदियुरप्पा ने दी सिद्धारमैया को धमकी, कहा- संघ के नेता को किया गिरफ्तार तो जल उठेगा पूरा राज्य
x
येदियुरप्पा ने CM सिद्धारमैया को चेतावनी देते हुए कहा, अगर RSS नेता को किसी भी केस में गिरफ्तार किया गया तो संघ के सारे कार्यकर्ता सड़क पर उतर आएंगे।
कन्नड़: कर्नाटक में BJP अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने 13 जुलाई को दक्षिणा कन्नड़ में भाजपा के एक प्रदर्शन में सीएम सिद्धारमैया को चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर RSS नेता कल्लड़का प्रभाकर भट्ट को किसी भी केस में गिरफ्तार किया गया तो संघ के सारे कार्यकर्ता सड़क पर उतर आएंगे। पूरा राज्य उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ जल उठेगा।'
येदियुरप्पा ने आगे कहा कि सिर्फ किसी प्रदर्शन में शामिल होने पर ही कल्लड़का प्रभाकर पर
FIR
दर्ज नहीं की जा सकती है। अगर सरकार उन्हें गिरफ्तार कर सूबे में आग लगाना चाहती है तो मैं उन्हें सावधान कर देना चाहता हूं। पूरे राज्य में आग फैल जाएगी। हम सावधान करते हैं। अगर इसके बाद राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो राज्य सरकार खुद इसके लिए जिम्मेदार होगी।
बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ऐसे समय में कल्लड़का प्रभाकर का बचाव कर रहे हैं जब मीडिया में खबरें आईं थीं कि सरकार विवादित भाषणों की वजह से उनके खिलाफ एक्शन ले सकती है। इस दौरान येदियुरप्पा ने कांग्रेस के दो मंत्रियों पर राज्य में अशांति फैलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस राज्य में आम लोगों को पूरी स्वतंत्रता नहीं दे रही है।
वहीं भाजपा सासंद सोभा करंदलाजे ने रामनाथ राय को ओपन चैलेंज देते हुए कहा, ' एक बार कल्लड़का प्रभाकर को छूकर भी दिखा दीजिए। उनको गिरफ्तार करने की कोशिश ही कर लीजिए। अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस पार्टी के लिए ये ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम होगा।' बता दें कि रामनाथ राय सूबे में कांग्रेस से विधायक है।
जानकारी के लिए बता दें कि कल्लड़का प्रभाकर भट शैक्षिक संस्थान चलाते हैं और राज्य में उनका काफी प्रभाव है। उनपर कई बार भड़काऊ भाषण देने के आरोप भी लगे हैं। भाजपा के कई बडे़ नेता उनसे राजनीतिक सलाह, प्लानिंग और पार्टी के विस्तार को लेकर सलाह लेने के लिए जाते हैं। प्रभाकर पर राज्य में चार भड़काऊ भाषण देने के आरोप में केस में चल रहे हैं। इनमें से कुछ ट्रायल में भी हैं।
Next Story