Archived

RSS के कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में सड़कों पर बीजेपी, हड़ताल का ऐलान

Special Coverage News
30 July 2017 9:29 AM GMT
RSS के कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में सड़कों पर बीजेपी, हड़ताल का ऐलान
x

केरल : बीजेपी ने केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम में RSS कार्यकर्ता की हत्या का बड़े पैमाने पर विरोध करने का फैसला किया है। बीजेपी ने RSS कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में रविवार को पूरे केरल में बंद आह्वान किया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरुवनंतपुरम सहित राज्य के सभी बड़े शहरों में सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण विरोध जताने का फैसला लिया है। ये भी कहा गया है कि बीजेपी कार्यकर्ता राज्य की खराब कानून-व्यवस्था के विरोध में गिरफ्तारी भी देंगे।

बीजेपी ने इस वारदात को राजनैतिक हत्या करार दिया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हत्या के पीछे राजनीतिक पार्टी का हाथ है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष के राजशेखरन ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे माकपा का हाथ है। वहीं इस आरोप को वाम पार्टी के जिला नेतृत्व ने खारिज कर दिया है।

दरअशल केरल के त्रिवेंद्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता पर हमले कर शनिवार की रात धारदार हथियार से बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। हमले में 34 वर्षीय राजेश का बायां हाथ काट दिया गया, उसके शरीर पर धारदार हथियार से 15 वार किए गए। घायल राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

राजेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्यवाह के पद पर था। पुलिस के मुताबिक राजेश शाखा से लौट रहा था। इसी दौरान श्रीकरयम में 6 लोगों ने उसे घेर लिया। फिर टू-व्हीलर पर सवार राजेश पर धारदार हथियार से हमले किए गए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की है।

जिसमे से एक आरोपी मानिकुततन को गिरफ्तार किया है, जो कि मृतक का पड़ोसी है। इसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले चल रहे हैं। बता दें इससे पहले CPIM लोकल कमेटी के सदस्य के घर में कथित तौर पर देसी बम फेंकने के लिए मानिकुततन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Next Story