Archived

बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री रिजिजू, हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Special Coverage News
4 July 2017 1:04 PM GMT
बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री रिजिजू, हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
x
ईटानगर : केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के हेलीकॉप्टर की ईटानगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।घटना में केंद्रीय मंत्री को कोई चोट नहीं आयी। बताया जा रहा खराब मौसम के कारण आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर को उतारा गया।
एमआई-17 हेलीकॉप्टर में रिजिजू एवं सात अन्य यात्री और चालक दल के सदस्य थे। हेलीकॉप्टर गुवाहाटी से अरूणाचल प्रदेश के जीरो जा रहा था जब आज दोपहर को भारी बारिश और कोहरे से उसकी उड़ान प्रभावित हुई।
भारी बारिश की वजह से किरण रिजिजू के हेलीकॉप्टर को पास के एक छोटे से मैदान में लैंड करवाना पड़ा। हेलीकॉप्टर के पायलटों ने खराब मौसम में हेलीकॉप्टर को करीब 10 मिनट तक हवा में रखने के बाद आपात स्थिति में ईटानगर में एक छोटे से मैदान में उतारा।
हेलीकॉप्टर बीएसएफ का था। लैंडिंग के लगभग आधे घंटे बाद ईटानगर के एसपी मौके पर पहुंच गए। मंत्री सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। यह घटना दोपहर बाद 3:30 बजे की है।
Next Story