Archived

रांची: एयरपोर्ट पर सवा तीन घंटे विमान में बैठे रहे लालू यादव, जानिए क्यों

Special Coverage News
1 July 2017 9:43 AM GMT
रांची: एयरपोर्ट पर सवा तीन घंटे विमान में बैठे रहे लालू यादव, जानिए क्यों
x
पटना में इंडिगो विमान हादसा होने का असर रांची से उड़ान भरने वाली रांची-पटना इंडिगो विमान सेवा पर भी पड़ा।
रांची: पटना में इंडिगो विमान हादसा होने का असर रांची से उड़ान भरने वाली रांची-पटना इंडिगो विमान सेवा पर भी पड़ा। शुक्रवार की शाम उड़ान भरने वाला रांची-पटना विमान सवा तीन घंटे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रोके रखा गया। जबकि पूर्व में सभी यात्रियों की बोर्डिग कर दी गई थी और सभी यात्री विमान में सवार हो गए थे।
परंतु अचानक हादसे की खबर आने के बाद विमान को एयरपोर्ट के रनवे में ही सुरक्षात्मक कारणों से खड़ा कर दिया गया। इस विमान में राजद सुप्रीमो लालू यादव सहित पूर्व विधायक अन्नपूर्णा देवी व भोला यादव के आलावा 147 विमान यात्री भी सवार थे। इस विमान को शाम 5.55 बजे रांची से पटना के लिए उड़ान भरना था।
वही पटना में हादसे की खबर के बाद रनवे खाली नहीं रहने व पटना में राहत कार्य किए जाने की सूचना के बाद विमान को रोके रखा गया। रांची एयरपोर्ट में सभी प्रक्रिया पूरी होने के कारण सभी यात्रियों को विमान में बैठे रहने की सूचना दी गई। जबकि यात्रियों को भी पटना हादसा की खबर दे दी गई।
घंटों एयरपोर्ट में खड़े रहने के बाद रांची-पटना इंडिगो विमान ने रात 9.10 बजे पटना के लिए उड़ान भरी। इस दौरान एयरपोर्ट प्रबंधन सहित सुरक्षा कर्मी परेशान रहे। करीब तीन घंटे तक एयरपोर्ट प्रबंधन पटना से सूचनाएं लेता रहा।
दूसरी ओर लालू यादव को एयरपोर्ट छोड़ने के लिए कई राजद नेता बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आए थे। जैसे ही लालू प्रसाद टर्मिनल के अंदर प्रवेश कर गए। सभी नेता-कार्यकर्ता लौट गए। परंतु बाद में उन्हें जब पता चला कि विमान ने उड़ान नहीं भरी है तो सभी लौट आए और एयरपोर्ट में जमे रहे। जबकि राजद नेताओं ने रांची से पटना जाने के लिए सड़क मार्ग के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था भी कर रखी थी।
Next Story