- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
नर्मदा सेवा यात्रा के 100 वें दिन मुख्यमंत्री के ग्रह ग्राम जैत में जनसंवाद
नवेद जाफरी
सीहोर: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नशामुक्ति का आंदोलन चलेगा। इसके प्रथम चरण में नर्मदा नदी के दोनों तटों पर पाँच-पाँच किलोमीटर की शराब की दुकानें आगामी एक अप्रैल से बंद कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि नदियां बचेंगी तो मानव सभ्यता और संस्कृति बचेगी। मुख्यमंत्री चौहान आज नर्मदा सेवा यात्रा के 100 वें दिन ग्रह ग्राम जैत में आयोजित जनसंवाद को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राष्ट्र संत मुरारी बापू और संत कमल किशोर नागर विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आगामी दो जुलाई को अमरकंटक से बड़वानी तक नर्मदा के तट पर लाखों लोग करोड़ो पेड़ लगायेंगे। नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी है। यह मध्यप्रदेश की समृद्धि का आधार है। प्रदेश के दर्जनों शहरों को पेयजल उपलब्ध कराती है। इसकी कृपा से मध्यप्रदेश को चार बार कृषि कर्मण अवार्ड मिला है। यह प्रदेश को सिंचाई के लिए जल और बिजली उपलब्ध कराती है। नर्मदा सेवा यात्रा नर्मदा को बचाने और उसका कर्ज उतारने की यात्रा है।
उन्होंने कहा कि नर्मदा के दोनों तटों के शहरों में ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जाएंगे। उन्होंने संकल्प दिलाया कि नर्मदा के तटों पर पेड़ लगायें, इसके किनारे के गाँवों में हर घर में शौचालय बनायें, पूजन-सामग्री पूजन कुण्ड में डालें। नर्मदा के किनारे चेजिंग रूम और मुक्तिधाम बनाये जायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को फाँसी की सजा देने का कानून बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को बचायें, हर बच्चे को स्कूल भेंजे।
उन्होंने कहा कि नर्मदा के लिये नर्मदा कोष की स्थापना की जायेगी। इस कोष की शुरूआत संत मुरारी बापू ने 11 हजार रूपये का योगदान दिया। राष्ट्र संत श्री मुरारी बापू ने कहा कि नदियों, वृक्षों और पहाड़ों को प्रेम करें क्योंकि जिससे हम प्रेम करेंगे उसे प्रदूषित नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान एक अनुष्ठान के रूप में शासन चला रहे हैं। अनुष्ठान के रूप में शासन से अद्भुत परिणाम मिलते हैं। ऐसा मानव होना चाहिए जो सर्वभूतों के कल्याण में रत हो। सबके कल्याण का संकल्प लें। सरकार के साथ जन-जन जुड़े। स्वच्छता अभियान से जुड़ें।
प्रदेश सरकार को आगामी एक अप्रैल से नर्मदा तट की शराब की दुकानें बंद करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं पाँच पेड़ लगायेंगे।संत श्री कमल किशोर नागर ने कहा कि माँ नर्मदा का जल भगवान महादेव के शरीर से निकला हुआ परम तत्व है। नदी के इस पवित्र जल को पूजन सामग्री एवं गंदगी डालकर गंदा नहीं करें। नर्मदा का प्रवाह अगर कमजोर हुआ तो भावी पीढ़ियों प्रभावित होंगी। उन्होंने बेटियों के मान-सम्मान की रक्षा करने की अपील की। अच्छे कार्य को सदैव प्रोत्साहित और बुरे कार्य को हतोत्साहित करना चाहिए।स्वागत भाषण मुख्यमंत्री के पुत्र श्री कार्तिकेय ने दिया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा, वन मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार, जल संसाधन एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, लोक निर्माण मंत्री सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, सुहास भगत, स्वामी कापरी, संत श्री अखिलेशवरानन्द जी सहित साधु-संतगण, मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती साधना सिंह और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अपने ग्राम जैत में नर्मदा सेवा यात्रा की अगवानी कीनर्मदा सेवा यात्रा के आज ग्राम जैत आगमन पर भारी उत्साह से स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत के लिये ग्रामीणों ने ग्राम जैत में जगह-जगह स्वागत द्वार बनायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं श्रीमती साधना सिंह ने ग्रामीणों के साथ यात्रा की अगवानी की।
शिवराजसिंह चौहान यात्रा का ध्वज लेकर और श्रीमती साधना सिंह सिर पर कलश लेकर यात्रा के साथ चलें। उन्होंने सपत्नीक कन्यापूजन और संतों का सम्मान किया। यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणजनों ने भारी उत्साह-उमंग, आस्था और श्रद्धाभाव के साथ बैण्ड बाजा और महिलाओं ने सिर पर कलश लिए यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं सहित हर वर्ग के लोग शामिल हुए। यात्रा में हर-हर नर्मदे के उद्घोष से आसमान गूँज उठा। यहाँ पर यात्रा में विभिन्न जिलों से उपयात्रा के रूप में आये हुए लोग भी शामिल हुए। इसके बाद माँ नर्मदा की भव्य महाआरती की गई। इस मौके पर प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पोडवाल और गायक कैलाश खेर ने अपनी मनभावन प्रस्तुति भी दी।