Archived

अनोखी शादी : लड़के ने लड़के के साथ लिए सात फेरे, जानिए पूरा मामला?

Special Coverage News
4 Aug 2017 5:45 AM GMT
अनोखी शादी : लड़के ने लड़के के साथ लिए सात फेरे, जानिए पूरा मामला?
x
आपको बता दें दो लड़कों की शादी का ये मामले किसी समलैंगिक जोड़े की शादी का नहीं है....
मध्य प्रदेश के मूसाखेड़ी इलाके से एक ऐसी अनोखी शादी देखने को मिली जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जिसमें एक लड़के ने दूसरे लड़के के साथ सात फेरे लिए और जन्म-जन्म के इस बंधन में साथ जीने मरने की भी कसमें खाई। जैसे एक शादी का माहौल होता है ठीक वैसा ही नजारा देखने के मिल रहा था। इस शादी के लिए बाकायदा मंडप सजाया गया था. ढोल ताशे लाए गए, जिसकी धुन पर बाराती जमकर थिरके।
दो लड़कों की शादी का ये मामले किसी समलैंगिक जोड़े की शादी का नहीं है। दरअसल इसके पीछे मूसाखेड़ी के लोगों का अंधविश्वास है। इंदौर के लोगों का ऐसा मानना है कि यदि बारिश न हो रही हो तो लड़के की शादी लड़के से कराने से बारिश हो जाती है।

Image Title


अनोखी मान्यता

लड़के की लड़के से शादी के टोटके के बाद आंधी चली और हल्की बारिश भी हुई, जिसे लोग अपनी मान्यता से जोड़कर देख रहे हैं। समलैंगिक शादी की वजह से बारिश होने का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं हो सकता, लेकिन मौसम विभाग इंदौर के लोगों को ये खुशखबरी ज़रूर दे रहा है कि 7 से 10 अगस्त के बीच यहां बारिश होने की उम्मीद है।
Next Story