Archived

राम जन्मोत्सव के मौके पर विदेशियों ने गाए गाने जमकर किया डांस, देखिए- VIDEO

Arun Mishra
5 April 2017 1:07 PM GMT
x
छतरपुर : देश भर में रामजन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया तो मध्यप्रदेश के साथ साथ छतरपुर में भी रामजन्म के बाद एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में लाखों की तादात में लोग शामिल हुए। रैली की खास बात यह रही की विदेश से भगवान राम के भक्तों ने ना सिर्फ गाना गाया बल्कि जमकर डांस भी किया।

रैली शुरू होते ही विदेश से आए विदेशी पर्यटकों ने भगवान राम के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। नारे लगाने के बाद उन्होंने भगवान राम के गाने भी गाए साथ ही जमकर डांस किया। विदेशी भक्तों में महिलाये भी थी। जिन्होंने भारतीय परिधान पहन कर श्री राम धुन में जमकर नाचा।

रैली में शामिल लोगों ने बताया कि ये विदेशी भक्त श्री राम जन्म के लिए कई दिन पहले से आ गए थे और उन्होंने खुद ही आग्रह किया था कि उन्होंने गाने के साथ साथ नृत्य भी करना है। पर्यटक भगवान श्री राम से इस कदर प्रभावित हुए की उनका कहना है की वो हर वर्ष श्री रामजन्म के मौके पर भारत जरूर आएंगे।
रिपोर्ट : मुहम्मद जमील खान
Next Story