Archived

सीएम के विधानसभा क्षेत्र में गेंहू खरीदी की खुली पोल, परिवहन नहीं होने से खुले में पड़ा हजारों क्विंटल गेंहू

Vikas Kumar
10 April 2017 1:34 PM GMT
सीएम के विधानसभा क्षेत्र में गेंहू खरीदी की खुली पोल, परिवहन नहीं होने से खुले में पड़ा हजारों क्विंटल गेंहू
x
सीहोर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के लिए मुलभुत सुविधाए मुहैया कराने की जरूर बात करते है मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के मुखिया के विधान सभा क्षेत्र में जब किसान परेशान है तो और जगह क्या हालात होते होंगे। जिले की तहसील और सीएम के विधान सभा क्षेत्र नसरुल्लाग़ंज के गेंहू खरीदी केंद्र राला में आपूर्ति निगम की लपरवाही के चलते परिवहन नही हो पा रहा है और हजारो क्वन्टल गेंहू खुले में पड़ा हुआ है परिवहन नही होने की वजह से किसानों की लंम्बी कतारे यहां देखने को मिल रही है।

समर्थन केंद्रों से परिवहन नही हो सका है। हालात नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा समय पर गेहूं परिवहन की व्यवस्था पर ध्यान नहीं देने से बने हैं। नागरिक आपूर्ति निगम ने गेहूं परिवहन के लिए मार्च में टेंडर जारी कर वहान व्यवस्था करनी थी। मगर यह प्रकिया अप्रेल में की गई। इस कारण अधिक समर्थन केंद्रों पर गेहूं परिवहन नही हुआ है। उपज का केंद्र पर ही ढेर लगा हुआ है। वहीं परिवहन धीमी गति से होने के कारण किसानों की परेशानी का सबब बना हुआ है।

मामले में राला खरीदी केंद्र के प्रभारी धर्मेन्द्र राजपूत ने कहा कि आपूर्ति निगम के द्वारा उपज परिवहन नही हो पा रहा है यहां वहानो की कमी भी है। 40 वहान लगे है। मगर प्रतिदिन 200 वहानो की आवश्यक्ता लगती है। जिसकी वजह से भी परिवहन में भी परेशानी आरही है। खरीदी केंद्र की जगह भी कम है। जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।

इस तरह देख जाए तो हर साल की तरह इस बार भी खरीदी गई उपज के परिवहन में लेटलतीफी दिखाई जा रही है। यहां के किसानो ने बताया कि सुबह 5 बजे से वह कतार में लगे है मगर दोपहर बाद भी नम्बर नही आया है वही किसानों के लिए कोई व्यवस्था नही की गई है। भरी दोपहरी में किसानों को कतार में लगे है मगर पानी तक की व्यवस्था नही की गई है।
Next Story