Archived

युवक ने फ्लाइट में युवती के साथ की ऐसी हरकत, फिर हुआ गिरफ्तार

Special Coverage News
1 July 2017 5:04 AM GMT
युवक ने फ्लाइट में युवती के साथ की ऐसी हरकत, फिर हुआ गिरफ्तार
x
महिला ने क्रू मेंबर्स को सूचित किया और उन्होंने उसकी सीट चेंज करवा दी। इसके बाद फ्लाइट ऑफिसर्स ने एयरपोर्ट अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
नई दिल्ली : बेंगलुरु से मुंबई जा रही है 2 घंटे की फ्लाइट में एक आदमी ने अपनी सहयात्री के साथ छेड़छाड़ की। यह घटना मंगलवार सुबह की है जब नवी मुंबई में रहने वाली एक महिला के साथ फ्लाइट में अभद्रता हुई। आरोपी तमिलनाडु का रहने वाला एक बिजनसमैन सुबिन हम्सा है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि इंडिगो फ्लाइट 6E482 मुंबई में सुबह 8.10 बजे लैंड हुई। पहले हम्सा ने उसे पकड़ने की कोशिश की और फिर खाने की ट्रे उसके ऊपर गिरा दी। एक एयरपोर्ट पुलिस ऑफिसर ने कहा, 'जब महिला सो रही थी तब हम्सा ने उसे टच किया था। उसने इस अवांछित स्पर्श को नजरअंदाज किया और अपनी बैठने की पोजिशन बदल ली। हम्सा रुका नहीं, वह महिला को लगातार टच करने लगा। बाद में वह महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा।'
महिला ने क्रू मेंबर्स को सूचित किया और उन्होंने उसकी सीट चेंज करवा दी। इसके बाद फ्लाइट ऑफिसर्स ने एयरपोर्ट अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हम्सा को हिरासत में ले लिया।
हम्सा को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप दर्ज किया गया। हम्सा को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
Next Story